फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Road Accident: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत, चार की मौत

Thu, 16 Jun 2022 12:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाप और दो बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा का चौराहा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार रमेश (21) पिता अणदाराम गरासिया, भाणा राम (40) पिता माना राम गरासिया निवासी रणेश जी का गुड़ा और मुकेश (16) पिता लछमा राम गरासिया निवासी खोखरिया नाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मुकेश (22) पिता धन्नाराम निवासी भीमाना ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को बेकरिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और एक युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें