फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case Live: शहर में कर्फ्यू बढ़ाया, आज राजस्थान बंद का आह्वान, सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

Thu, 30 Jun 2022 05:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

खास बातें

उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है।
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:50 PM, 29-Jun-2022

राजस्थान में बने हालात को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई पार्टियों के नेता शामिल हुए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कोई भी बड़ा नेता इसमें नहीं पहुंचा है। सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा, बैठक कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी, भाकपा, निर्दलीय और किसान नेता सभी ने भाग लिया। सभी की राय थी कि इस बर्बर कृत्य से सभी मिलकर निपटें और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ने मामले की जांच एनआईए से कराने पर सहमति जताई है। 

07:42 PM, 29-Jun-2022

कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में 30 जून को राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का आह्वान भाजपा और प्रदेश में व्यापार मंडलों ने किया है। लोगों से अपील कर कहा गया है कि कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें। बतादें कि इससे पहले जयुपर बंद का एलान किया गया था। 

इधर, उदयपुर में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का कर्फ्यू और बढ़ा दिया है। अब यह 30 जून रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी। उधर, राजसमंद में तलवार लगने से घायल कांस्टेबल कोमा में चला गया है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।   

06:25 PM, 29-Jun-2022

कल जयपुर बंद का आह्वान 
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय कौशिक उर्फ अशोक ने जयपुर जिला कलेक्टर राजन विशाल को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा, इस मामले में सरकार त्वरित करवाई नहीं करती है तो सभी हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कौशिक ने कल 30 जून को जयपुर बंद का आह्वान किया।

विज्ञापन
05:19 PM, 29-Jun-2022

एनआईए ने अपने हाथ में ली मामले की जांच 
दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली है। दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया है। एजेंसी आतंकी और पाकिस्तानी एंगल की जांच कर रही है। 

04:29 PM, 29-Jun-2022

सीएम गहलोत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
उदयपुर हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम जयपुर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश में सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। बैठक में प्रदेश में बने हालात को लेकर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। उधर, डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि कन्हैलाल की हत्या में दो लोग मुख्य आरोपी हैं। उनके अलावा हमने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। हत्या के आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद उनके संपर्क में थे। 

विज्ञापन
04:10 PM, 29-Jun-2022

राजसमंद में कांस्टेबल की गर्दन पर मारी तलवार 
उदयपुर से सटे राजसमंद जिले के भीम इलाके में हत्या का विरोध कर रही भीड़ ने कॉन्स्टेबल पर तलवार से हमला कर दिया गया। विरोध के दौरान एक कांस्टेबल ने एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की तो उसने गर्दन पर तलवार मार दी। घायल कांस्टेबल को प्रारंभिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि राजसमंद के इसी भीम इलाके से मंगलवार को दोनों हत्यारे पकड़े गए थे। कांस्टेबल संदीप चौधरी पर हमले के बाद हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस दौरान लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया है। उधर, कांस्टेबल संदीप चौधरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

03:20 PM, 29-Jun-2022

आतंकी हमला मानकर जांच जारी-राजस्थान डीजीपी

राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आतंकी हमला मानकर जांच जारी है। ट्रांस बॉर्डर कनेक्शन की जांच की जाएगी। एएसआई को सस्पेंड किया गया है।

03:02 PM, 29-Jun-2022

एनआईए ने केस किया दर्ज

सूत्रों के अनुसार उदयपुर हत्याकांड के सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं एनआईए ने हत्या को लेकर केस दर्ज कर लिया है। 

02:53 PM, 29-Jun-2022

दोनों आरोपियों की दूसरे देशों से संपर्क

सीएम गहलोत ने उदयपुर की घटना पर आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई है। दोनों आरोपियों के दूसरे देशों में भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। उदयपुर की घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच एनआईए करेगी। जिसमें राजस्थान एटीएस पूरा सहयोग करेगा।

02:48 PM, 29-Jun-2022

आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी होंगे प्रमोट

गहलोत सरकार ने उदयपुर की घटना में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। पुलिस जवान तेजपाल, नरेन्द्र, शौकत, विकास और गौतम को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया जाएगा।

02:37 PM, 29-Jun-2022

पीएम और गृहमंत्री चुप्पी तोड़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उदयपुर में जघन्य हत्या को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, उत्तर प्रदेश, असम आदि कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं। इन मामलों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। प्रधानमंत्री को लोगों से अपील करनी चाहिए कि वे इस तरह की घटनाओं में शामिल न हों। लोगों को भड़काऊ भाषणों में शामिल नहीं होना चाहिए।

02:21 PM, 29-Jun-2022

मदरसों में होने वाली पढ़ाई की जांच हो-केरल के राज्यपाल

उदयपुर हत्याकांड को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मदरसों की पढ़ाई पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि हम तब परेशान होते हैं जब लक्षण तो दिखते हैं लेकिन हम बीमारी को नजरअंदाज कर देते हैं। मदरसा में बच्चों को सिखाया जा रहा है कि ईशनिंदा की सजा सिर काटना है। इसे खुदा के कानून के तौर पर पढ़ाया जा रहा है। मदरसों में जो सिखाया जा रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए।

02:08 PM, 29-Jun-2022
कन्हैया लाल के परिजन और पत्नी - फोटो : Amar Ujala Digital

पंचतत्व में विलीन कन्हैया लाल

 उदयपुर में बुधवार दोपहर कन्हैया लाल अंतिम संस्कार किया गया। शहर में कर्फ्यू के बाद उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी।

01:26 PM, 29-Jun-2022
उदयपुर के अशोक नगर श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala Digital

पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले खुलासे

कन्हैयालाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। वहीं आरोपियों ने गर्दन को शरीर से अलग करने की भी कोशिश की थी। 

01:15 PM, 29-Jun-2022

इस आतंकी हमले की गहलोत सरकार जिम्मेदार-राज्यवर्धन सिंह राठौड़

सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जिस प्रकार की कार्रवाई की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस आतंकी हमले के लिए पूरी तरह राज्य सरकार ही जिम्मेदार है। राजस्थान सरकार के फैसले साफ तौर से तुष्टिकरण को दिखाते हैं। राजस्थान में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं। राजस्थान की वर्तमान सरकार ने इन्हें प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजस्थान सरकार के फैसले साफ तौर से तुष्टिकरण को दिखाते हैं।

12:50 PM, 29-Jun-2022

आरोपियों को फांसी दो, कल दूसरे को मारेंगे-कन्हैया लाल की पत्नी

टेलर कन्हैयालाल साहू के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया। कन्हैयालाल का शव निकलने के दौरान उसकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। कन्हैयालाल साहू की पत्नी ने कहा, 'आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमारे पति को मारा है, कल दूसरों को मारेंगे।'

12:21 PM, 29-Jun-2022

दोषियों को ठोक देना चाहिए-खाचरियावास

गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि घटना के बाद उबल रहा हूं। दोषियों को ठोक देना चाहिए। आरोपियों को चार दिनों में फांसी पर लटकाना चाहिए।

11:47 AM, 29-Jun-2022
कन्हैयालाल के परिजन - फोटो : Social Media

कन्हैया अमर रहें के नारे लगे

कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। उनके घर के बाहर भीड़ लग गई है। इस दौरान 'कन्हैया अमर रहें' के नारे लगे। वहीं पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है।
 

#WATCH | Rajasthan: Mortal remains of Kanhaiya Lal, who was killed yesterday by two men in Udaipur's Maldas street area, reach his native place in Udaipur pic.twitter.com/O7YYph9YK6

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022 ">http://

11:36 AM, 29-Jun-2022

उदयपुर घटना की ओवैसी ने की कड़ी निंदा

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ज्यादा सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता। कट्टरता फैल रही है। नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए केवल निलंबन पर्याप्त नहीं था।

11:22 AM, 29-Jun-2022

एनआईए करेगी हत्याकांड की जांच

अब एनआईए उदयपुर हत्याकांड की जांच करेगी। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को हत्याकांड की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इस हत्याकांड में किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

10:31 AM, 29-Jun-2022

अंतिम संस्कार को लेकर परिजन और पुलिस में विवाद

पोस्टमार्टम के बाद कन्हैयालाल के पार्थिव शरीर को परिजन घर के लिए रवाना हुए। अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस ने परिवार को घर के पास ही अंतिम संस्कार करने को कहा लेकिन परिवार और समाज के लोग अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने अशोक नगर श्मशान घाट पर अंत्येष्टी की मंजूरी दे दी।

10:17 AM, 29-Jun-2022

आज होगा कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार

कन्हैयालाल साहू के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आज ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया एमबी अस्पताल के बाहर मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मामला पूरा एक ही व्यक्ति ने नहीं किया है। इसके पीछे कोई न कोई एजेंसी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना के पीछे लगा रहूंगा और इस गैंग का पर्दाफाश कर रहूंगा।

09:47 AM, 29-Jun-2022

पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू

उदयपुर के एमबी अस्पताल में कन्हैयालाल के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। मॉर्चरी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एनआईए की टीम भी उदयुपर पहुंच गई है। एनआईए और एसआईटी टीम मॉर्चरी के बाहर मौजूद है।

09:22 AM, 29-Jun-2022

उदयपुर हत्याकांड साधारण घटना नहीं-सीएम गहलोत

गृह मंत्रालय के अधिकारियों और पुलिस के साथ बैठक से पहले सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने उदयपुर हत्याकांड को लेकर कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है। हम इस हत्याकांड की साजिश और इसके जुड़े लिंक को गंभीरता से जांच करवाएंगे। मैं बैठक के लिए जा रहा हूं। बैठक में क्या निर्णय लिया गया, ये आपको बताऊंगा।

09:16 AM, 29-Jun-2022

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को दी सलाह

बिहार के बेगूसराय से सांसद और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने राहुल गांधी को 'धर्म' के बजाय 'मजहब' कहने की सलाह दे डाली। दरअसल, राहुल गांधी ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर कहा कि इस जघन्य हत्या से मैं बेहद स्तब्ध हूं। धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस हैवानियत से आतंक फैलाने वालों को तुरंत सख्त सजा मिले। 

09:04 AM, 29-Jun-2022

देश में तालिबानी कल्चर नहीं आने देंगे-अजमेर दरगाह दीवान

अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान ने उदयपुर की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म मानवता के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा नहीं देता है। देश में हम तालिबानी कल्चर पर नहीं आने देंगे। चाहे जाने ही चली जाए। ये जो लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं, उससे न केवल इस्लाम बदनाम होता है। धर्म बदनाम होता है, देश बदनाम होता है। यह गलत है।

08:42 AM, 29-Jun-2022
कन्हैयालाल की अंतिम यात्रा में शामिल होने उमड़ी भीड़ - फोटो : ANI

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सीएम की बैठक

 मुख्यमंत्री गहलोत ने अपना जोधपुर दौरा रद्द कर दिया है। वे कुछ देर में जयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वो जयपुर में गृह मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

08:39 AM, 29-Jun-2022

उदयपुर पहुंची एसआईटी

हत्या की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी टीम उदयपुर पहुंच गई है। इस हत्याकांड की जांच एनआईए भी करेगी। एनआईए की टीम भी आज उदयपुर पहुंचेगी।
 

08:23 AM, 29-Jun-2022

उदयपुर में सुबह के हालात

जघन्य हत्या के बाद पूरे उदयपुर में जगह-जगह पुलिस तैनात है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा गया है। शांति और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे राजस्थान में इंटरनेट बंद है। वीडियो में देखिए कि बर्बरता से दर्जी की हत्या के बाद शहर में चप्पे-चप्पे पर सन्नाटा पसरा है। 

#WATCH | Rajasthan: Morning visuals from Udaipur where Sec 144 has been imposed in view of killing of one Kanhaiya Lal y'day

In order to maintain law & order, internet services were suspended for 24 hours across the state & Sec 144 imposed in all districts for the next one month pic.twitter.com/sEx2x47aXh

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022 ">http://

08:20 AM, 29-Jun-2022
कन्हैयालाल की अंतिम यात्रा - फोटो : ANI

दावत-ए-इस्लामी से जुड़े तार

मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद 'दावत-ए-इस्लामी' नाम के संगठन से जुड़े हुए हैं। हत्या के बाद दोनों आरोपी अजमेर दरगाह जियारत के लिए जाने वाले थे।

07:41 AM, 29-Jun-2022

Udaipur Murder Case Live: शहर में कर्फ्यू बढ़ाया, आज राजस्थान बंद का आह्वान, सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

उदयपुर में नुपुर समर्थक दर्जी की हत्या की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन करवाया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या के बाद कुछ मांगें रखी थीं। जिसपर सहमति बनने के बाद परिजनों ने आठ घंटे बाद शव उठाया।  गहलोत सरकार ने पीड़ित परिवार को 31 लाख रुपये का मुआवजा और मृतक के दोनों बेटों को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें