फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दीपावली पर उदयपुर में 200 फीट लंबा ‘लाइटिंग यूनिवर्स’ बना आकर्षण का केंद्र, देखने उमड़े लोग

Sun, 08 Nov 2026 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर में दीपावली पर यूआईटी पुलिया पर बना 200 फीट लंबा लाइटिंग यूनिवर्स आकर्षण का केंद्र बन गया है। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार इस भव्य सजावट को देखने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, बढ़ती भीड़ के कारण आसपास यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
उदयपुर में 200 फीट लंबा ‘लाइटिंग यूनिवर्स’ बना आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों की नगरी उदयपुर में इस बार दीपावली पर रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। शहर की यूआईटी पुलिया पर तैयार किया गया 200 फीट लंबा भव्य ‘लाइटिंग यूनिवर्स’ लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस नजारे को देखने के लिए शहरवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों की भी भारी भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से इस दीपावली पर यूआईटी पुलिया पर विशेष लाइटिंग डेकोरेशन करवाया गया है। करीब 200 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 22 फीट ऊंचा यह लाइटिंग यूनिवर्स अपनी अनूठी बनावट और आकर्षक रोशनी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में वोटर लिस्ट का बड़ा अंतर: एसआईआर के बाद 30 लाख नाम कम, निकाय चुनाव में पुरानी सूची से हुआ मतदान
विज्ञापन


यहां पहुंचने वाले लोग इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। कोई सेल्फी ले रहा है तो कोई परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा है। इस अद्भुत सजावट को देखने पहुंचीं पर्यटक प्रेरणा ने कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा ब्रह्मांड धरती पर उतर आया हो। वहीं, विपुल ने भी इस भव्य सजावट की जमकर सराहना की।

नाथद्वारा से आईं ज्योति पालीवाल ने कहा कि उदयपुर वैसे तो बेहद खूबसूरत शहर है, लेकिन दीपावली पर इस तरह की लाइटिंग ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। उन्होंने इस जगह को जन्नत जैसा बताते हुए कहा कि यहां से जाने का मन ही नहीं कर रहा। स्थानीय निवासी सिमरन ने भी इस शानदार सजावट की तारीफ की।

लाइटिंग यूनिवर्स को देखने के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण यूआईटी पुलिया के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही से जाम के हालात बन रहे हैं। यातायात सुचारू रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस दीपावली उदयपुर का यह लाइटिंग यूनिवर्स शहरवासियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन गया है। झीलों, महलों और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर लेकसिटी की यह अनूठी सजावट दीपावली के उत्सव को और भी यादगार बना रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें