फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर नगर निगम में सातवीं बार भाजपा का बोर्ड: पदभार ग्रहण करने पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर, दिया विकास का भरोसा

Wed, 23 Sep 2026 11:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने बुधवार को नगर निगम पहुंचकर पदभार संभाला। कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत के बीच सिंघवी ने पर्यटन, रोजगार और शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए सभी पार्षदों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम चुनाव में सातवीं बार भाजपा का बोर्ड बनाने के बाद नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने बुधवार को नगर निगम पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान नगर निगम परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। विधायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


नए महापौर पारस सिंघवी के नगर निगम पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का आलम यह था कि खुद महापौर को अपने कार्यालय तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान निगम परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

आयुक्त ने किया स्वागत
पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम आयुक्त ने पारस सिंघवी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद सिंघवी ने पहली बार मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय उदयपुर की जनता को देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शहरवासियों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और शहर के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षदों से सहयोग की अपील
पारस सिंघवी ने विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों से भी विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठकों में सभी पार्षद सहयोग करें तो शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में भी विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम

पर्यटन और रोजगार पर रहेगा फोकस
महापौर ने उदयपुर को देश-दुनिया में पहचान रखने वाली पर्यटन नगरी बताते हुए पर्यटन विकास को प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से शहर में पर्यटन को और गति देने के प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सिंघवी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के विजन के अनुरूप उदयपुर के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने शहर को नई दिशा देने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन


नगर निगम में बीजेपी के सातवीं बार बोर्ड बनने के बाद अब महापौर पारस सिंघवी के सामने शहर के विकास, पर्यटन, रोजगार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती है। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें