फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांसवाड़ा में 10वीं की छात्रा का अपहरण, खेत में अकेला देखकर दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 11 Dec 2022 12:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

माता-पिता ने बेटी को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। कुछ दिनों बाद मवेशी चराने वाले बच्चों ने बताया कि लड़की को दो युवक किडनैप कर ले गए। पीड़ित ने आरोपी परिवार से बेटी लौटाने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उसकी बेटी को नहीं लौटाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा में 10वीं की छात्रा का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की घर से सटे खेतों की रखवाली कर रही थी। लड़की को अकेला देखकर बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया।  

विज्ञापन

तलेटी निवासी कालू डिंडोर ने पुलिस को बताया कि वह 30 नवंबर को बेटी पुष्पा को छोड़कर पत्नी के साथ बाजार गया था। बेटी को खेतों की रखवाली करने को कह गया था। जब मैं और मेरी पत्नी बाजार से लौटे तो घर पर बेटी नहीं मिली। हमने उसे घर के आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। अपहृत लड़की के पिता ने बताया कि हमने रिश्तेदारों से भी बेटी के बारे में पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 


पिता ने बताया कि कुछ दिन बीतने पर खेतों के समीप मवेशी चराने वाले बच्चों ने वारदात की जानकारी दी। इसके बाद वह गेरछाभाटड़ा निवासी मुख्य आरोपी चतरा कटारा के गांव गया। वहां सरपंच और आरोपी परिवार के साथ सामाजिक बैठक की। तब आरोपियों ने एक दिन बाद बेटी लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक बेटी नहीं लौटाई। पिता ने पुलिस से जल्द बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें