बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके के बड़ा बाजार इलाके में चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा। किसी ने युवकों को पीटे जाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार इलाके में भीड़ ने एक मकान में चोरी के आरोप में मोहल्ले के दो युवकों की बर्बरता से पिटाई की। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किसी ने भी चोर के खिलाफ थाने में शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।