फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शौक पूरा करने के लिए महिलाओं के गले से झपटते थे मंगलसूत्र-चैन, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 04:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अलवर के गेट थाना इलाके से महिला के गले से चैन झपटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को भीलवाड़ा से प्रोटक्शन वारंट पर अजमेर लाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चैन झपटते वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कईं जगहों पर वारदात करना कबूल किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गुलाब बाड़ी अजमेर निवासी सोनिया निर्वाण पत्नी महेन्द्र सिंह निर्वाण ने एक केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वह 14 दिसंबर को बाजार से घर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर आए दो युवक उसके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से आरोपियों व उनकी मोटर साइकिल की पहचान की। पहचान के बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने भीलवाड़ा निवासी आकाश सांसी और अरबाज खान को केंद्रीय कारागृह भीलवाड़ा से प्रोटक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने भीलवाड़ा, कांकरोली, केकड़ी और नीमच में भी महिलाओं के गले से मगंलसूत्र और चेन झपटने की वारदात को स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें