फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Night Marathon: दो हजार धावकों ने दौड़ में दिखाया दमखम, साइक्लोथॉन में 100 प्रतिभागियों ने चलाई साइकिल

Sun, 29 Jan 2023 08:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में नाइट टूरिज्म, शहर की विरासत और संस्कृति के साथ फिटनेस को बढ़ावा देने के मकसद से शनिवार रात को  'सीआईआई-एनबीसी जयपुर नाइट मैराथन' के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। मैराथन के साथ-साथ एक अनूठा जेबीएन साइक्लोथॉन भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन
नाइट मैराथन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइट मैराथन और साइक्लोथॉन को जवाहर कला केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, सीआईआई राजस्थान के चेयरमैन गौरव रूंगटा, पर्यटन विभाग की डायरेक्टर रश्मि शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक प्रह्लाद सिंह कृष्णिया ने मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम की शुरुआत जोश भर देने वाली संगीत प्रस्तुतियों से हुई। इस दौरान जुम्बा फिटनेस वर्कशॉप भी रखी गई, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन


2000 धावकों ने पांच और दस किलोमीटर दौड़ लगाई
मैराथन में लगभग दो हजार धावक ने दौड़ लगाई। मैराथन के इस संस्करण में धावकों के लिए दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर की कैटेगरी में दौड़ रखी गई थी। हर कैटेगरी को अलग-अलग एज ग्रुप में बांटा गया। पांच किलोमीटर की दौड़ को छोड़कर 10 किलोमीटर की मैराथन टाइम्ड रन थी। वहीं, जेबीएन साइक्लोथॉन में लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों की निगरानी में लाइट्स से सजी साइकिल चलाकर फिटनेस का मैसेज दिया। जवाहर कला केंद्र पर सभी गेस्ट्स और धावकों का स्वागत ढोल-नगाड़ों की थाप और कच्ची घोड़ी नृत्य से किया गया।

नाइट टूरिज़्म को बढ़ावा और जयपुराइट्स में हेल्थ अवेयरनेस की सोच
पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव आईएएस डॉ. गायत्री राठौड़ ने कहा कि पर्यटन विभाग ने सीआईआई के साथ मिलकर जयपुर बॉय नाइट मैराथॉन का आयोजन किया है। जिससे नाइट टूरिज़्म को बढ़ावा मिल सके साथ ही जयपुराइट्स और अन्य पर्यटक अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहें। लोगों में शहर के पर्यटन स्थलों के लिए जिम्मेदारी का भाव जागे, यही सोच इसके पीछे रही है। ओटीएस चौराहे तक शनिवार को अलग ही नज़ारा नजर आया, जब साइक्लोथॉन और मैराथॉन  में भाग लेने वाले  प्रतिभागी एक बेहतर स्वस्थ्य कल के लिए संदेश देते दौड़े और साइकिल चलाई। आखिर में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। जिसमें विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


ये भी रहे मौजूद
एनईआई लिमिटेड के सीईओ और प्रेसिडेंट रोहित साबू, सीआईआई के वाइस चेयरमैन, अभिनव बंथिया और सीआईआई राजस्थान के वरिष्ठ निदेशक और स्टेट हेड नितिन गुप्ता ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। यह आयोजन सीआईआई, राजस्थान सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग और जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की ओर से किया गया। इसके अलावा यंग इंडियन्स और सीआईआई-इंडियन वुमन नेटवर्क राजस्थान ने भी इस पहल में मदद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें