फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: अपने मंत्रियों पर भड़के विधायक बाबूलाल, बोले-मैं दलित हूं, इसलिए मंत्री मीणा और जोशी नहीं करते मेरे काम

Sun, 29 Jan 2023 08:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा ने अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्रियों पर जातिवादी गंभीर भेदभाव करने के आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट एक नहीं हुए तो चुनाव में कांग्रेस को बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा ने स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा और पीएचईडी मंत्री महेश जोशी पर जातिवादी भेदभाव का बड़ा आरोप लगाया है। बैरवा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कह दिया कि मैं दलित विधायक हूं, इसलिए दोनों मंत्री जोशी और मीणा मेरे विधानसभा क्षेत्र के काम नहीं करते। उन्होंने कहा वह चार बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन सीनियर होने का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा।

विज्ञापन


मंत्री परसादी लाल मीणा का पुत्र स्वास्थ्य विभाग चला रहा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी दे रहे झांसा
विधायक बैरवा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र कठूमर में सरकारी अस्पताल नहीं खोला गया, न ही सब सेंटर ही खोला गया। वहां डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। कई बार सीएम अशोक गहलोत और प्रभारी मंत्री को भी बोला, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। बैरवा बोले कि स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा का पुत्र ही सारा विभाग चलाता है और पीएचईडी मंत्री महेश जोशी भी मुझे सिर्फ झांसा दे रहे हैं।

मैं दलित समाज से आता हूं, इसलिए मंत्री मेरे काम नहीं करते
विधायक बैरवा बोले कि मुझे लगता है कि मैं दलित समाज से आता हूं, इसलिए मंत्री मेरे काम नहीं करते हैं। मैं तो परसादी लाल मीणा से भी सीनियर हूं। उनसे पहले विधायक बन गया था। मैंने मेरे पुत्र बोर्ड उपाध्यक्ष अवधेश दिवाकर को भी उनके पास भेजा था, तब उसे भी भगा दिया गया। इससे पहले जब रघु शर्मा चिकित्सा मंत्री थे, तब उन्होंने भी मेरे काम नहीं किए थे। बाद में जब मैंने अपनी आवाज उठाई, तो रघु अगले दिन ही सरेंडर हो गए थे।
विज्ञापन


हर विधायक को साल में 40 हैंडपंप मिलते हैं, मेरे क्षेत्र में आठ भी नहीं दिए
कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा पीएचईडी मंत्री महेश जोशी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कठूमर में जलदाय विभाग के एक्सईएन का नया ऑफिस खोला गया, लेकिन अब भी वहां कुछ नहीं हुआ है। मैं मंत्री जोशी से भी कई बार मिला, उनसे सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। बैरवा ने कहा कि हर विधायक को हर साल 40 हैंडपंप मिलते हैं, लेकिन मेरे क्षेत्र में तो आठ हैंडपंप भी नहीं दिए। सीएम अशोक गहलोत ने पिछले बजट में इसकी घोषणा की थी, लेकिन अब तो नया बजट आने वाला है।

गहलोत और पायलट एक नहीं हुए, तो कांग्रेस को बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा
सचिन पायलट खेमे के विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अगर एक नहीं हुए तो कांग्रेस को चुनाव में बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। दोनों के एक साथ होने से ही कांग्रेस की सरकार बन पाएगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार के खिलाफ भले ही माहौल नहीं हो, लेकिन एक कौम पूरी तरह से सचिन पायलट के साथ है और वह मुझे भी वोट देती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें