फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: फूड पॉइजनिंग के कारण दो किशोरियों की मौत, माता-पिता आईसीयू में भर्ती

Tue, 09 May 2023 07:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

अस्पताल के डॉ. कपिल सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि फूड प्वाइजनिंग से बच्चियों की मौत हुई है या फिर अन्य किसी कारण से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
घरों के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू के गुढ़ा में मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में 2 नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। वहीं मृतक बच्चियों के माता-पिता की हालत भी गंभीर है। गंभीर अवस्था में बच्चों को माता-पिता बीडीके अस्पताल लेकर आए थे। यहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

अस्पताल के डॉ. कपिल सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि फूड प्वाइजनिंग से बच्चियों की मौत हुई है या फिर अन्य किसी कारण से ऐसा हुआ है। मृतक बच्चियों के माता-पिता के सैंपल लिए गए हैं और जांच आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।  गुढ़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामला भी दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी भी स्थिति का खुलासा नहीं हो पाया।

खाना खाने के बाद एक बच्ची बची
वहीं, परिवार में खाना खाने के बाद एक बच्ची बची हुई है, जिसका स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया है। उसको भी झुंझुनू अस्पताल भिजवाया गया है। तनीषा और तनुजा की मामले में मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें