श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि रावला थाना प्रभारी आलोक सिंह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक संदिग्ध लग रहे हैं, जो हीरोइन की डिलीवरी लेने की फिराक में हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम और बीएसएफ के साथ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पहुंच गए।
पाकिस्तान से भारत आ रही हीरोइन की तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल और पुलिस लगातार काम कर रही है। पाकिस्तान ड्रोन के जरिए भारत में हीरोइन की तस्करी कर रहा है। गुरुवार को पुलिस और बीएसएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि रावला थाना प्रभारी आलोक सिंह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक संदिग्ध लग रहे हैं, जो हीरोइन की डिलीवरी लेने की फिराक में हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम और बीएसएफ के साथ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पहुंच गए। सीमा से करीब चार सौ मीटर दूर चक 23 केडी रोही में दोनों युवकों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम राजपाल सिंह (28) और अमरजीत सिंह (22) बताया है। दोनों पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पाकिस्तान के तस्करों से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। गुरुवार को पाकिस्तान से ड्रोन से आ रहे हीरोइन की डिलीवरी लेने के लिए वह राजस्थान आए थे। तस्करों के पास से टीम ने हथियार और मोबाइल जब्त किए हैं। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ के बाद अन्य एजेंसियां भी आरोपी से पूछताछ करेगी।