फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः बाड़मेर में दो सगी बहनों के साथ पड़ोसियों ने किया गैंगरेप

Thu, 04 Jun 2020 05:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर जिले के शास्त्री नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले एक साल से दो पड़ोसी युवक दो सगी नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप के बाद शोषण कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पड़ोस की दो महिलाओं के सहयोग से दोनों ने नाबालिग बहनों के साथ वारदात को अंजाम दिया, बाद में अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहे थे।

विज्ञापन


मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें