फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में महंगी हुई शराब, सरकार ने 30 रुपये प्रति बोतल तक लगाया अधिभार

Wed, 03 Jun 2020 03:20 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

राजस्थान में सरकार ने शराब पर 30 रुपये प्रति बोतल तक अधिभार लगाने का फैसला किया है जिससे राज्य में शराब महंगी हो गई है। सरकार ने बाढ़, सूखा, महामारी और जन स्वास्थ्य के हालात के निपटने के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के बाद लॉकडाउन के कारण भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे राज्य के वित्त विभाग ने मंगलवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत सभी तरह की शराब पर 1.50 रुपये से तीस रुपए तक अधिभार प्रति बोतल लगाया गया है।

आदेश के अनुसार भारत में निर्मित विदेशी मदिरा की अलग-अलग माप की बोतलों पर पांच से दस रुपये अधिभार लगाया गया है। देसी शराब व राजस्थान में निर्मित विदेशी मदिरा पर प्रति बोतल 1.50 रुपये अधिभार लगाया गया है। अधिकतम अधिभार 30 रुपये प्रति बोतल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल में सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क 10 प्रतिशत तक बढ़ाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें