फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए 21 लोग, दो की मौत

Mon, 08 Apr 2019 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में रविवार को विषाक्त भोजन खाने के बाद 21 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान जबकि एक महिला की राजकीय अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


जिले के उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने सोमवार को बताया कि दानपुर क्षेत्र के 40-50 लोग रविवार को मन्नत मांगने मध्य प्रदेश के सेरा स्थित एक मंदिर में गए और प्रसाद लेकर शाम को लौटे थे।

उन्होंने बताया कि प्रसाद ग्रहण करने वाद वापस लौटने पर कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह तक कुल 21 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से बीमार बहादुर (30) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई और आशा (25) ने राजकीय अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला कि सभी लोगों ने रविवार दोपहर में दाल, बाटी के साथ मीट का सेवन किया था। भोजन के नमूनों की जांच की जा रही है।

थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतका के पिता की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने दूषित खाने के सेवन से उनकी पुत्री की मौत का उल्लेख किया है। शिकायत के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें