फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब मामला: पति ने अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर पत्नी को दिया तलाक

Sun, 07 Apr 2019 12:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राजस्थान के चूरू जिले में विज्ञापन के जरिए तलाक देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। 2 जनवरी को स्थानीय अखबार में प्रकाशित इस विज्ञापन में तीन बार तलाक शब्द लिखा था। विज्ञापन के अनुसार इस तलाक के प्रभावी होने की तारीख दो अप्रैल लिखी थी।
विज्ञापन


इस विज्ञापन में बताया गया था कि 5 जनवरी को विवाहिता के पास तलाक से जुड़ी नोटिस भेजी गई थी। लेकिन, जब उसने नोटिस लेने से इनकार कर दिया तो विज्ञापन के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक कर दी गई।   

हालांकि पीड़िता ने इसे दहेज से जुड़ा मामला बताया है। उसने कहा कि दहेज में कार न मिलने के कारण पति ने यह कदम उठाया है। इसे लेकर पीड़िता के पक्ष वालों ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें