सीकर के रींगस कस्बे में एक होटल में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा होटल में ठहरे युवकों की लापरवाही से हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल के जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें शराब की आधी खाली बोतेलें मिली हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि यहां रूके व्यक्तियों ने ध्रूमपान किया होगा। उसी वजह से आग लगी होगी। जानकारी के अनुसार देर रात रेटा गांव के रहने वाले राजेश सिंह और दीपेंद्र सिंह आकर रुके थे। रात को दोनों कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। होटल का स्टाफ इनका खाना कमरे में रखकर सो गया था।
सुबह अचानक उनके कमरे से धुआं निकलते देखा गया तो ताला तोड़ा गया, जहां दोनों युवक जले हुए अवस्था में मिले। पुलिस मौके पर तैनात है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे की सूचना पर सीकर ग्रामीण डीएसपी मौके पर पहुंचे। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।