फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Paper Leak Case: दो और आरोपी गिरफ्तार, 31 लाख रुपए के साथ एसओजी के हाथ लगे अहम सबूत

Wed, 02 Feb 2022 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर 

सार

राम कृपाल ने पूछताछ में भजन लाल को 88 लाख रुपए देने की बात अफसरों को बताई थी। इसके बाद एसओजी की टीम बाड़मेर से उसे और एक अन्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीट पेपर लीक मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भजनलाल और सोहन देवी को बुधवार को बाड़मेर से पकड़ा गया है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी राम कृपाल से पूछताछ के बाद हुई है। भजन लाल राम कृपाल का सहयोगी है और सोहन देवी खुद एक परीक्षार्थी है।

विज्ञापन


राम कृपाल ने पूछताछ में भजन लाल को 88 लाख रुपए देने की बात एसओजी की टीम को बताई थी। अन्य जानकारियां हाथ लगते ही एसओजी की टीम बाड़मेर रवाना हुई, वहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 31 लाख रुपए के साथ कुछ सबूत भी जब्त किए गए हैं। एसओजी ने एक बैंक अकाउंट भी फ्रीज कराया है, इसमें 11 लाख रुपए जमा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें