फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: तलवार की नोक पर बैंककर्मियों से 2.58 लाख की हुई थी लूट, दो बाल अपचारी निरुद्ध

Sun, 10 Apr 2022 10:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस ने लूट मामले में पकड़े गए किशोरों पर पहले से ही कई लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
उदयपुर में बैंककर्मियों से लूट का खुलासा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में बैंक कर्मियों से दिनदहाड़े तलवार की नोक पर 2.58 लाख की लूट की वारदात हुई थी। झाड़ोल थाना पुलिस ने लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। 

विज्ञापन

उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जयपुर के रहने वाले और झाड़ोल स्थित आरबीएल बैंक के बीओ मनोज कुमार ने एक रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि चार अप्रैल को वह अपने साथी सचिन शर्मा के साथ बैंक समूह की लोन की किस्तें अलग-अलग सेन्टरों से एकत्रित कर मोटरसाइकिल से झाड़ोल लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे पालिया खेड़ा चौराहा से पहले बिना नंबर की बाइक पर आए तीन -चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें तलवार दिखाकर रुकवाया और मारपीट कर लोन की राशि 2 लाख 58 हजार 648 रुपये बैग सहित लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देख एसपी मनोज कुमार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवारिया व सीओ जितेंद्र सिंह के सुपरविजन में लूट के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी झाड़ोल भरत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने शनिवार को दो बाल अपचारियों को पूछताछ के बाद निरुद्ध किया है। इन किशोरों के विरुद्ध पहले से भी डकैती लूट और चोरी की कई प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें