फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

fire accident in Bikaner: आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर खाक, नौ बकरियां और लाखों रुपये की नगदी भी जली

Wed, 23 Mar 2022 01:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में दो झोपड़ियों में आग लगने की घटना हुई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बीकानेर में झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में दो झोपड़ियों में आग लगने से लाख रुपये जलकर खाक हो गए। वहीं नौ बकरियां जिंदा जल गई। साथ ही सोना-चांदी के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोलायत थाने के धरनोक गांव में खेत में बने झोपड़ी में आग लग गई। जिससे तीन लाख रुपये नगद, घरेलू सामान, 50 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के आभूषण जल गए। वहीं आग लगने की दूसरी घटना नोखा के सीलवा गांव में हुई। किस्तुराराम की ढाणी में कच्चे झोपड़े में अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि ने की आर्थिक मदद

स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। ऐसे में झोपड़ी में बंधी नौ बकरियां जल गई। वहीं सारा सामान और नगदी भी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि खूमचंद नायक मौके पर पहुंचे और किस्तुराराम को ग्यारह हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें