फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारां में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो किसानों की मौत, गाड़ी के साथ टुकड़ों में बंट गए शव

Tue, 29 Nov 2022 07:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

ट्रैक्टर चालक का कहना है कि वो कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक से सामने मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। दुर्घटना में एक किसान घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के साथ शवों के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए।

विज्ञापन


हादसा केलवाड़ा थाना क्षेत्र के महोदरा गांव में हुआ। तीन किसान कृषि उपज मंडी समिति बारां में ट्रैक्टर ट्रॉली से मक्का और सोयाबीन बेचने जा रहा था। रास्ते में बासथूनी गांव से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयले से भरे ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान महोदरा निवासी सतीश मेहता और बालू जाटव के रूप में हुई है। वहीं घायल किसान रवि मेहता का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। 


दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना में ट्रेलर चालक भी घायल हो गया। ट्रेलर चालक बाड़मेर निवासी अचनाराम ने बताया कि ट्रेलर बिहार से कोयला लेकर आ रहा था। उनको कोटा जाना था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने मवेशी को बचाने के चक्कर मे अचानक से ट्रैक्टर को उसकी लेन में मोड़ दिया। जिससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें