फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore: भतीजी की सगाई से नाखुश देवरों ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा, बचाव में आए पड़ोसी की भी कर दी हत्या

Sat, 04 Mar 2023 11:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

पारिवारिक कलह और सगाई की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद देवरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी पर हमला बोल दिया। गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
जालौर डबल मर्डर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो देवरों ने अपनी शादी से पहले भतीजी की शादी को लेकर विवाद में अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी पर भी आरोपियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर का यह मामला जालौर के मादरान गांव का है। वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


रामसीन थाना पुलिस के अनुसार, जालौर के मोदरान गांव के एक परिवार में पारिवारिक कलह और सगाई की बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। रतन सिंह की पत्नी इंद्रा कंवर (उम्र 45) अपनी बेटी और बेटे के साथ घर में थी। इंद्रा की बेटी की सगाई को लेकर आटे-साटे की प्रथा के दौरान ही इंद्रा के देवरों ने हंगामा कर दिया। इंद्रा के सगे देवर डुंगर सिंह और पहाड़ सिंह अपनी शादी से पहले भतीजी की सगाई की बात को लेकर नाराज थे। देवर आटे-साटे की प्रथा नहीं करने देने की बात कहने लगे। इस पर विवाद बढ़ता चला गया।

भतीजे पर भी किया वार
कहासुनी के बाद देवरों ने कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर हमला बोल दिया और गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपियों ने अपने 12 साल के भतीजे की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालात में भीनमाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शोर सुनकर पड़ोसी हरिसिंह वहां पहुंचा। उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। तभी दोनों आरोपी उसके पीछे भागे और पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत मे लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, दोनों शव को रामसीन राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस मामले को लेकर जालौर पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि मामला पारिवारिक से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस के पास के पास कोई परिवाद नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें