फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होगा उपचुनाव

Sat, 21 Sep 2019 04:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
वोटिंग(सांकेतिक)
विज्ञापन

राजस्थान की दो विधानसभा सीट खींवसर और मंडावा के लिए उपचुनाव 21 अक्तूबर को होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को नई दिल्ली में इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल विधायक चुने गए थे। वहीं मंडावा सीट से भाजपा के नरेंद्र कुमार जीते थे। लेकिन बाद में लोकसभा चुनाव में बेनीवाल नागौर सीट व नरेंद्र कुमार झुंझुनू सीट से सांसद चुने गए जिससे ये दोनों सीटें खाली हो गईं।

विज्ञापन


राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 106 विधायक हैं। इनमें हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले बसपा के छह विधायक भी शामिल हैं। इसी तरह भाजपा के 72, माकपा, आरएलपी व बीटीपी के दो-दो विधायक हैं। इसके अलावा 13 विधायक निर्दलीय हैं। दो सीटें खाली हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को संवाददाताओं को राजस्थान के साथ साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना व सिक्किम सहित कई राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 30 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। मतदान 21 अक्तूबर को होगा और वोटों की गिनती तथा परिणाम की घोषणा 24 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें