सीकर के खंडेला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। खेत में बरसाती पानी रोकने के लिए बनी मेड़ के पास एकत्रित पानी में एक बच्चा का पैर फिसल गया। कीचड़ में फंस जाने की वजह से मासूम की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुजाना गांव निवासी किशोर स्वामी खेत में मकान बनाकर रहता है। ढाई साल का बच्चा खेलते समय एकत्रित बरसाती पानी में उतर गया। मासूम दलदल में फंस गया। बच्चा घर में नहीं मिला तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे लेकिन तब तक देर हो गई थी।
दलदल में फंसे बालक को तुरंत परिजन निकालकर खंडेला के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक उसे काफी प्रयास के बाद भी बचा नहीं सके। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।