फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: कांग्रेस नेता मेहताब गुर्जर हत्याकांड; नदी के रास्ते भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 08:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी नाव के जरिए चंबल नदी पार कर मध्य प्रदेश जाने की फिराक में थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर मनियां और दिहौली थाना पुलिस ने मांगरोल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी नाव के जरिए चंबल नदी पार कर मध्य प्रदेश जाने की फिराक में थे। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों में से एक पर दस हजार और दूसरे आरोपी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि आठ सितंबर को मनियां कस्बे में टेंट की दुकान पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहताब गुर्जर की चार लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में शामिल चारों आरोपी फरार हो गए थे। 

एएसपी ने बताया कि सोमवार शाम को हत्याकांड के आरोपी सुमित (25) पुत्र ज्वाला निवासी जलालपुर और राहुल (26) पुत्र गिरेंद्र निवासी जुगईपुरा के दिहौली थाना क्षेत्र में स्थित भूड़ाघाट से मध्य प्रदेश की ओर जाने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर मनोज कुमार के निर्देश पर मनियां थाना प्रभारी अनिल जसोरिया और दिहौली थाना प्रभारी सुमन कुमार को मौके पर भेजा गया। जहां पुलिस ने नाव से मध्य प्रदेश की ओर भाग रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों पर था एसपी की ओर से इनाम घोषित 
एएसपी ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुमित पर एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि दूसरे आरोपी राहुल पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों से बाकी के फरार दो आरोपियों के ठिकाने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

कस्बे में अंधाधुंध गोलियां मार की हत्या
बता दें कि आठ सितंबर को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहताब गुर्जर पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट की दुकान पर कुर्सियां लेने गया था। वहां रंजिश के चलते आरोपी सुमित गुर्जर और उसके तीन साथियों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को टेंट की दुकान पर घेरकर अंधाधुंध गोलियां मारी। घटना में गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें