फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कटने के डर से ही कांग्रेस में घमासान

Thu, 07 Nov 2013 08:34 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज नेता चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं जिन सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है, उनसे संबंधित नेताओं ने टिकट किटने की आशंका से ही हंगामा खड़ा किया हुआ है।

जयपुर में दो नेताओं ने टिकट कटने की आशंका से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विक्रम सिंह शेखावत के समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया, तो कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य आयोजना बोर्ड के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा के घर पर समर्थकों ने टिकट की मांग को लेकर डेरा डाला हुआ है।

कांग्रेस को अभी 105 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं। ऐसे में उन सीटों से टिकट का दावा कर रहे नेता अपने-अपने सूत्रों से खुद का नाम होने या कटने को लेकर लगातार सम्पर्क में हैं।
विज्ञापन


कुछ नेताओं को बृहस्पतिवार को अपने सूत्रों से खुद का नाम कटने की सूचना मिली, तो उन्होंने अपना दावा मजबूत करने के लिए भीड़ इकट्ठी कर ली और समर्थकों की ओर से संबंधित नेता को ही टिकट देने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन
जयपुर की विद्याधर नगर सीट से टिकट का दावा करनेवाले विक्रम सिंह शेखावत के करीब हजार समर्थकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर प्रदर्शन किया। उन्हें शेखावत की टिकट कटने की आशंका थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से शेखावत को ही टिकट देने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर, जयपुर की आदर्श नगर सीट से राजीव अरोड़ा टिकट का दावा पेश कर रहे हैं, उन्हें भी टिकट कटने की गुप्त सूचना मिली है। उनके समर्थकों ने उनके निवास पर डेरा डाले रखा। इसके बाद समर्थक शाम को मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे और राजीव अरोड़ा को ही टिकट दिए जाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें