फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 10 Nov 2023 09:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज समेत अन्य बातों को लेकर विवाहिता को परेशान कर रहे थे। इसकी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बकायन का पूरा में गुरुवार देर रात गृह क्लेश से परेशान 30 साल की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदखुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मृतका के पीहर पक्ष ने बताया करीब 10 साल पूर्व सुनीता की शादी सदर थाना क्षेत्र के गांव बकायन का पुरा निवासी राजेंद्र कुशवाहा के साथ संपन्न की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जन सुनीता को परेशान करते थे। दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। शारीरिक एवं मानसिक यातनाओं से परेशान होकर सुनीता ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। 

मायके पक्ष का आरोप है कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर सुनीता ने आत्महत्या की है। उधर, घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया विवाहिता ने बिसाख्त पदार्थ का सेवन किया था। नाजुक हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। लेकिन, उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया विवाहित के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें