फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll 2023: दौसा से कांग्रेस की प्रत्याशी मंत्री भूपेश मुश्किल में, जनसंपर्क के दौरान लग रहे ये नारे

Fri, 10 Nov 2023 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान सरकार की कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश और दौसा की सिकराय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
मंत्री ममता भूपेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले की सिकराय विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीवार ममता भूपेश को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जनसंपर्क के दौरान नाराज मतदाता ममता मुर्दाबाद और ममता भागो के नारे लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ममता भूपेश राजस्थान सरकार की कैबिनेट मंत्री हैं। लेकिन, उनके खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव और ढाणी के चौराहे पर नाराज युवा मतदाता मंत्री ममता भूपेश के पहुंचने से पहले ही मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मिलते हैं। इसके चलते मंत्री को अपने कार्यक्रम में भी बदलाव करना पड़ता है।  

युवाओं का विरोध इसलिए देखने को मिल रहा है क्योंकि ममता भूपेश पर कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ गद्दारी करने का आरोप है। इसी कारण से उन्हें अपने विरोध में नारे सुनने पड़ रहे हैं। अब लोगों की ये नाराजगी ममता भूपेश के विधायक बनने में भी आड़े आ रही है। हालांकि, चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए ममता राजनीतिज्ञों से सलाह ले रही हैं। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क भी कर रहीं हैं। लेकिन, उन्हें ममता जिंदाबाद की जगह मुर्दाबाद के नारे सुनने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें