फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मंदिर से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 25 Aug 2023 09:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे तीन बाइक सवारों को तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


गुड़ा एंदला थाना एसएचओ सुमेरदान चारण ने बताया कि हादसा थाना क्षेत्र के देवान गांव के पास हुआ है। गांव के पास स्थित एक मंदिर में दर्शन कर अमराराम देवासी, मांगीलाल देवासी और सरदारराम देवासी बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान देवान गांव के निकट सामने से रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  टक्कर लगने के बाद तीनों ग्रामीण करीब 20 फीट ऊपर उछले और फिर सड़क पर गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


घायल का बांगड में इलाज जारी
हादसे में 40 साल के सरदारराम पुत्र पन्नाराम देवासी निवासी दीवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पाली के बांगड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें