फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं दी तो बेटी की हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बिजनेसमैन ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो बदमाशों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। मामला राजस्थान के धौलपुर के बसेड़ी इलाके का है।
विज्ञापन


बदमाशों ने बिजनेसमैन से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने धमकाने के लिए घर में अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें ट्रेडर की बेटी की मौत हो गई।

10 लाख मांगे थे

पुलिस ने बताया कि हरिओम मित्तल गुलावली गांव में एक ग्रॉसरी व सीमेंट की दूकान चलाते हैं। करीब 20 दिन पहले उन्हें किसी ने फोन किया और 10 लाख की रंगदारी मांगी।

उन्होंने इस फोन की बात को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार की रात उनके घर तीन लोग आए और फायरिंग की। उनकी बेटी शोभा कुमारी जो खिड़की के पास खड़ी थी उसे कई गोलियां लगीं।
विज्ञापन

अपराधी अभी भी फरार

मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़कें जाम कर दीं और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। हाल में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं और ग्रामीणों का कहना है कि कुछ पूर्व डकैत में इन अपराधों में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें