फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार के 25 लोग घायल, 20 की हालत गंभीर

Sat, 15 Jul 2023 08:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के करीब 25 लोग घायल हो गए। इनमें से 20 को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन महीने में अलवर से हरियाणा के फिरोजपुर झिरका स्थित शिव मंदिर में कावड़ चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा अलवर में तिजारा के पास खलीलपुरी गांव में हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में अलवर के गोकुलपुर गांव में रहने वाले एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में करीब 25 महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें से 20 को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


तिजारा के गोकुलपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गांव के लोग कांवड़ लेने गए थे। ये कावड़ हरियाणा के फिरोजपुर झिरका स्थित शिव मंदिर में चढ़ाई जानी थी। कावड़िए फिरोजपुर झिरका पहुंच चुके थे। लेकिन, तिजारा से आगे निकलकर ट्रैक्टर ट्रॉली खलीलपुरी के पास पलट गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। 4-5 लोगों का इलाज तिजारा में चल रहा है। वहीं, अन्य गंभीर घायलों को अलवर रेफर कर दिया गया है।

घटना में राम गिरी, पिंकी, चिंकी, ट्रैक्टर ट्रॉली चालक सत्यनारायण, सरोज, धोला, रजनीश, रिया और बलवीर सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घायल चिंकी ने बताया कि उसके पापा कांवड लेकर आए थे। फिरोजपुर झिरका में कावड़ चढ़ाने के लिए हम परिवारजनों के साथ झिर मंदिर जा रहे थे। लेकिन, खराब रास्ता होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें हम सभी घायल हो गए।  
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।  ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तिजारा और अलवर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें