फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Wed, 30 Jul 2025 08:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक जिले में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कई कॉलोनियां और गांव जलमग्न हो गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने रेनकोट पहनकर अधिकारियों के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। 
 
विज्ञापन
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश अब आमजन के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शहर की कई कॉलोनियां और ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल मंगलवार सुबह स्वयं रेनकोट पहनकर अधिकारियों की टीम के साथ जलभराव वाले इलाकों के निरीक्षण पर निकलीं। उन्होंने शहर के खेल स्टेडियम के पीछे स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी, काफला बाजार, कचहरी दरवाजा सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने उपखंड अधिकारी हुकमीचंद रोहलानिया और नगर परिषद के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जलभराव की प्रमुख वजहों पर चर्चा करते हुए स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नालों पर हो रहे अतिक्रमण और मानसून से पहले नगर परिषद द्वारा की गई नालों की सफाई में लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में तस्कर और पुलिस के बीच भिडंत, गाड़ी के टायर में लगी गोली तब भी भाग निकले
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बीते एक माह से हो रही लगातार बारिश के कारण सभी जलस्रोतों और नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी पिकनिक स्पॉट, नदी, तालाब, बांध, एनिकट या झरने के पास न जाएं और अपनी जान जोखिम में न डालें। जिले में फिलहाल प्रशासन सतर्क है और राहत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। नगर परिषद और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर तैनात हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें