फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: पत्नी के सामने एनीकट में डूबा किसान, बचाने पहुंचा जीजा भी नहीं कर सका मदद; सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 05 Feb 2026 08:37 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Tonk: टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में माशी नदी पर बने एनीकट में नहाते समय किसान कानाराम बावरी डूब गया। यह हादसा पत्नी के सामने हुआ। शोर सुनकर जीजा बचाने पहुंचा, लेकिन तब तक किसान गहरे पानी में लापता हो चुका था।
विज्ञापन
किसान की तलाश में चलाया गया सर्च अभियान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में माशी नदी पर बने एनीकट में नहाते समय एक किसान डूब गया। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। किसान की पत्नी के शोर मचाने पर उसका जीजा बचाने पहुंचा, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में लापता हो चुका था।

विज्ञापन


गुरुवार को भी नहीं चला किसान का पता
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह 9.30 बजे से SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दोपहर 2.30 बजे तक किसान का पता नहीं चल पाया।

नहाते समय गहरे पानी में गया किसान
पचेवर थाना प्रभारी प्रीति रतनू ने बताया कि बाछेड़ा निवासी कानाराम बावरी (27), पुत्र सकराम बावरी, बंटाई पर खेती करता था। खेत मालिक जयपुर जिले के मेहंदवास गांव का रहने वाला है। कानाराम पिछले कुछ वर्षों से खेत पर टपरी बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। बुधवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ खेत से करीब 150 मीटर दूर माशी नदी पर बने एनीकट पर नहाने गया था। पत्नी नदी किनारे खड़ी रही, जबकि कानाराम एनीकट में उतर गया। उसे तैरना ठीक से नहीं आता था और नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिरोही में हुआ पंजाब के राज्यपाल का स्वागत, भाजपा पदाधिकारियों ने भेंट की प्रसिद्ध तलवार
विज्ञापन


शोर सुनकर दौड़ा जीजा, लेकिन नहीं बचा सका
पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पास ही बस्सी निवासी उसका जीजा कमलेश बावरी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कानाराम पानी में डूब चुका था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम तक तलाश की गई। असफल रहने पर SDRF और सिविल डिफेंस को बुलाया गया। गुरुवार सुबह से एनीकट और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन मृतक का सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कानाराम के दो छोटे बच्चे हैं। बड़े बेटे धनराज की उम्र छह साल और छोटे बेटे मनराज की उम्र चार साल है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें