फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: किसानों की बिगड़ी स्थिति पर पायलट ने जताई चिंता, बोले- देर से पहुंचने वाली मदद का कोई फायदा नहीं

Sat, 17 Aug 2024 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

पायलट ने सरकार से मांग की है कि वह फसल खराबे के समाधान के लिए एक सरल और छोटे प्रक्रिया की योजना बनाएं। टोंक जिले में हुए नुकसान को देखते हुए उन्होंने तुरंत मुआवजा देने की भी अपील की।
विज्ञापन
पत्रकरों से वार्ता करते सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रदेश में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से आई आपदा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपदा राहत विभाग की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। खासकर किसानों के हुए नुकसान पर पायलट ने कहा कि सरकार को जितनी जल्दी हो सके उन्हें मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मदद देर से पहुंचती है तो उसका कोई फायदा नहीं होगा। पायलट ने ये बात शनिवार को टोंक जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कही।  

विज्ञापन


पायलट ने कहा कि ये पहली बार नहीं है, जब बारिश के कारण फसल खराब हुई हो। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह फसल खराबे के समाधान के लिए एक सरल और छोटे प्रक्रिया की योजना बनाएं। टोंक जिले में हुए नुकसान को देखते हुए उन्होंने तुरंत मुआवजा देने की भी अपील की।

हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता
बांग्लादेश में हुई हिंसा पर बोलते हुए पायलट ने कहा कि किसी भी देश में हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए दबाव बनाना चाहिए। उदयपुर हिंसा के मामले में पायलट ने कहा कि सबको शांति बनाए रखनी चाहिए और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की अपील की।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर चुनाव और वन नेशन वन इलेक्शन पर टिप्पणी
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहे चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस वहां मजबूती के साथ काम करेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर पायलट ने केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि सरकार चार राज्यों में भी एक साथ चुनाव नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार तीन चौथाई बहुमत के साथ बनने जा रही है।
सचिन पायलट ने अपनी बातों के माध्यम से राजस्थान में आपदा से पीड़ित किसानों, देश में शांति व्यवस्था और आने वाले चुनावों के बारे में अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें