फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: टोंक में निकली सम्राट की सवारी, देखिए इस बार क्या हुआ नई परंपरा का असर?

Fri, 14 Mar 2025 04:53 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक शहर में ऐतिहासिक सम्राट की सवारी बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जा रही है। पुरानी टोंक इलाके की अजमेर वालों की कोठी से सम्राट की सवारी का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
होली मनाते हुये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक शहर में शुक्रवार को ऐतिहासिक सम्राट की सवारी बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जा रही है। पुरानी टोंक इलाके की अजमेर वालों की कोठी से सम्राट की सवारी का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, प्रभू बाडोलिया सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के युवा भारी तादात में शामिल हुए।

विज्ञापन


ऊंट गाड़ी, घोड़ों पर सम्राट की सवारी निकाली गईृ। सम्राट बनाकर एक युवक को ऊंट गाड़ी पर सवार किया गया। इसके साथ ही वृंदावन की झांकी के साथ ही नरमुंडों के साथ महाकाल की झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टोंक शहर में आज ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की जा रही है। वहीं, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए आमजन से उत्साह पूर्वक होली मनाने की अपील की। इस दौरान शहर में करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस के जवान और अधिकारी मुस्तैद किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि आज रमजान के जुमे की नमाज है और धुलंडी का महापर्व भी है। इसके लिए शहर में पुलिस के अधिकारी और जवान मुस्तैद किए गए हैं। साथ ही सम्राट की सवारी सहित होली खेल रहे लोगों की और शहर के घनी आबादी इलाके में ड्रोन से वीडियो ग्राफी करवा कर निगरानी की जा रही है। आमजन से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें