फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: टोंक में मुख्यमंत्री रोजगार समारोह, विभिन्न विभागों के 412 कार्मिकों को दिए गए नियुक्ति पत्र

Sun, 12 Jan 2025 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

विधायक रामसहाय वर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। उन्होंने कांग्रेस पर पेपर लीक मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया और किरोड़ी लाल मीना की एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को समर्थन दिया।
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में अतिथियों का हआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के कृषि ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री रोजगार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 412 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। समारोह की शुरूआत वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा ने बताया कि चिकित्सा विभाग में सीएचओ पद पर 181, वित्त विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के पद पर 123, गृह विभाग में कांस्टेबल पद पर 103 और राजस्व विभाग में राजस्व लेखाकार पद पर 3 कार्मिकों को नियुक्ति दी गई है। वहीं विधायक रामसहाय वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की भजनलाल सरकार जो कहती है वो करती है। हम जिसकी घोषणा करते हैं उसका शिलान्यास और लोकार्पण करते हैं। 

कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सभी विरोध करना आता है। अगर सारी भर्तियां ही उनकी थी तो पेपर लिक भी कांग्रेस की गहलोत सरकार में ही हुए है। 19 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता उस पर कुछ नहीं बोलेंगे। वहीं किरोड़ी लाल मीना के एसआई भर्ती परीक्षा के रद्द करने की मांग के सवाल पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि परीक्षा रद्द करने का काम हमारी कैबिनेट करेंगे, मुख्यमंत्री फैसला लेंगे हालांकि विधायक रामसहाय वर्मा ने किरोड़ी लाल मीना की मांग को सही ठहराया है। कहा कि वो जो कर रहे है वो ठीक कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें