फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: फाल्ट ठीक कर रहे कर्मचारी को लगा करंट का झटका, 35 फीट ऊपर नीचे गिरा, कर्मचारियों में खासा आक्रोश

Sun, 26 May 2024 06:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

शहर के धन्नातलाई इलाके में बिजली के खंभे पर काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारी को करंट का झटका लगने से वह 35 फीट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा। साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे तुरंत सआदत अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना से कर्मचारियों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्प मानदेय पर काम कर रहे विद्युत विभाग के प्राइवेट कर्मचारियों पर विभाग की लापरवाही का भारी पड़ रही है। आज शहर के धन्नातलाई इलाके में विद्युत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे एफआरटी टीम के कर्मचारी को करंट का जोरदार झटका लगने से एफआरटी कर्मी जहीर मुहम्मद 35 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसके साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने गंभीर हालत में जहीर को सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर विद्युत विभाग में काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारियों मे खासा आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत पोल पर फॉल्ट रिपेयर के चलते शटडाउन किया गया था लेकिन उसके बावजूद लाइनों में करंट दौड़ा और कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि जहीर को कुछ महीने पहले भी इसी तरह करंट का झटका लगा था। 

विभाग के प्राइवेट कर्मचारियों का यह भी कहना है कि 6500 रुपये के अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। कर्मचारी भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने में अपना पूरा योगदान भी दे रहे हैं लेकिन उन्हें विभाग द्वारा उपकरणों के नाम पर सिर्फ एक प्लास और ग्लव्स दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए उन्हें पूरे संसाधन उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें