फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang Rape: 'जो मन में आता जबरदस्ती वो करते', 3 चाचाओं की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता की ये कहानी झकझोर देगी

Wed, 25 Oct 2023 09:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Gang Rape In Rajasthan: ये दर्द कहानी है उस गैंगरेप पीड़िता जो आठ साल की उम्र से अपने चाचाओं की छेड़छाड़ और दरिंदगी का शिकार हुई। 10 साल तक वह सब सहती रही। माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। आखिर में उसने घर से भागकर शादी कर ली और अब न्याय मांग रही है।
विज्ञापन
पुलिस के पास न्याय मांगने पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 साल तक तीन चाचाओं ने मेरे नाबालिग होने का फायदा उठाया। उनका जब जो मन करना जबरदस्ती मेरे साथ वो करते। मुझे समझ नहीं आ रहा था मेरे साथ क्या हो रहा है। डर के मारे सब सहती रही। फिर हिम्मत करके अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने मुझे ही डांटा। कहा-सब तुम्हारी गलती है। अब पति के साथ उनके खिलाफ केस दर्ज कराने आईं हूं। 
विज्ञापन


मेरे पास कोई सबूत नहीं है। लेकिन, शिकायत में जो भी लिखा है सब सच है। मुझे इंसाफ दिलाया जाए। अगर, मुझे न्याय नहीं मिला तो ये आरोपियों की जीत होगी, मेरी और पुलिस की हार। ये दर्द है उस गैंगरेप पीड़िता जो आठ साल की उम्र से अपने चाचाओं की छेड़छाड़ और दरिंदगी का शिकार हुई।

सबसे पहले जानिए क्या है मामला?
दरिंदगी की ये कहानी राजस्थान के अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाने की है। सोमवार को 20 साल की युवती ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर तीन चाचाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। शिकायती आवेदन में पीड़िता ने जो लिखा वह हर किसी को झकझोर देगा।  
विज्ञापन


आठ साल की उम्र से हुई छेड़छाड़ की शुरुआत
पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा- 2011 में मेरी उम्र करीब आठ साल थी। इस दौरान चाचा ने मेरे साथ पहली बार छेड़छाड़ की। उस समय मुझे कुछ समझ नहीं आया, इसलिए मैं चुप रही। इसके बाद चाचा की हिम्मत बढ़ गई। जब भी मौका मिलता चाचा मेरे साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करते। उनका जो मन करता वो करते, वे मेरे नाबालिग होने का फायदा उठा रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने दो और भाइयों के साथ मिलकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। 2021 तक मेरे साथ यही सब होता रहा। 

माता-पिता ने चुप कराया
इसकी जानकारी मैंने अपने माता-पिता को दी तो उन्होंने मुझे ही डांटा। कहा- सब तेरी गलती है, चुप रहो। उन्होंने भी मेरा साथ नहीं दिया। मैं अकेली और डरी हुई थी। पिछले साल 2022 में अपने दोस्त को घटना के बारे में बताया। उसने मुझे सहारा दिया और फिर शादी करने के लिए कहा। इसके बाद मैंने उसके साथ भागकर शादी कर ली और फिर राजसमंद आकर रहने लगे।

न्याय की है उम्मीद
शादी के बाद हमने तय किया कि आरोपियों को सजा दिलाएंगे। अब में अपने पति के साथ न्याय की उम्मीद लेकर यहां (थाने) आई हूं। उस समय में नाबालिग थी, इसलिए मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं। मेरे घर वालों को सभी बातों की जानकारी है और मैंने शिकायत में जो भी लिखा है वह सब सच है। मैं पुलिस से विनती करती हूं कि मुझे न्याय दिलाया जाए। अगर, मुझे न्याय नहीं मिलता है तो आरोपियों की जीत होगी। ये मेरी और पुलिस विभाग की हार होगी। 

पुलिस ने शूरू की जांच  
पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह तीनों रिश्ते में उसके चाचा लगते हैं। गैंगरेप समेत पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें