फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूली और बाइक भी जब्त की

Tue, 21 Feb 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हेरोइन के साथ पकड़े तीनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उनसे बड़े सप्लायरों के बारे में जानने की कोशिश में है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सदर और तलवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर 110 ग्राम हेरोइन (चिटठा) जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्ता राम बोस के सुपरविजन और थाना अधिकारी सदर लखबीर सिंह के नेतृत्व में एसआई ज्योति टीम के साथ गश्त पर थीं। इस दौरान स्कूटी सवार सलमान खान उर्फ छम्मू (25) को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम ने हेरोइन के मुख्य सप्लायर गुरप्रीत सिंह (35) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

सीओ संगरिया प्रतीक मील के सुपरविजन और तलवाड़ा कार्यवाहक थाना अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम के सहयोग से बाइक सवार तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी (20) निवासी तलवाड़ा झील को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें