फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अपना घर आश्रम में उल्टी-दस्त से तीन की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 Jul 2022 02:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान आश्रम में साफ-सफाई में कोई कमी नहीं मिली है। इससे पहले भी आश्रम में लापरवाही की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
बीमार लोगों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के पॉलिटेक्निकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में संचालित अपना घर आश्रम में तीन मानसिक विमंदित लोगों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई है। 15 लोगों इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि खाना खाने के बाद आश्रम में रह रहे कुछ महिला और पुरुषों को रविवार को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद  पांच लोगों की हालत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोगों इलाज चल रहा है। 

मृतकों में  मुन्नी बाई (37), सुदेवी (36) और दिलीप (56) शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर ओपी बुनकर, एडीएम बृजमोहन बैरवा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना, मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह तंवर, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान आश्रम में साफ-सफाई में कोई कमी नहीं मिली। इससे पहले भी आश्रम में लापरवाही की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। जिला कलेक्टर ने कहा, यहां अच्छे तरीके से आश्रितों को रखा जाता है। ऐसे में प्रबंधन की ओर से लापरवाही की आशंका कम है। आश्रम में मौजूद राशन सामग्री को सीज कर दिया गया है। उसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें