फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फूड पॉइजनिंग से पिता और पुत्र-पुत्री की मौत, एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा सन्नाटा

Sat, 10 Sep 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली के एक घर में परिवार के सदस्यों ने रात का बना खाना खाया और उसके बाद काम पर चले गए। इसी बीच उन्हें उल्टियां होने लगी और चक्कर आने लगे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पाली में फूड पॉइजनिंग से बेटी-बेटे और पिता की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। डायलाना कल्ला गांव में रात का खाना खाने से पिता, बेटे और बेटी की तबीयत बिगड़ गई। तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डायलाना कल्ला निवासी सोहन मेघवाल के घर में मंगलवार की शाम मक्का की राब बनाया था। सोहन ने बताया कि बुधवार सुबह मां को छोड़ सभी ने मक्के का राब खाया। उसके बाद सभी ने शिकंजी बना कर पी। फिर खेत में काम करने चले गए। इसी दौरान काम पिता चेलाराम (45) पुत्र दलाराम मेघवाल, बहन गीता (23) पुत्री दलाराम और भाई उत्तम (20) पुत्र दलाराम को चक्कर आने लगे और उल्टी होने लगी। सभी को खिवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, उसके बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान 20 साल के उत्तम मेघवाल की मौत हो गई। शुक्रवार को जोधपुर में पिता और पुत्री गीता ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ जब तीन लोगों की गांव से अर्थियां उठी तो सभी की आंखें नम हो गई। परिवार के सदस्यों का यूं अकाल मौत की गोद में समा जाने से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें