अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर सात स्थित कुआं खेड़ा में 10 मई को ओम प्रकाश सैनी की बेटी की शादी थी। उसमें खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लेकिन वह सभी घर में ही इलाज लेते रहे।
झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में फूड पॉइजनिंग से तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार सभी लोगों को उदयपुरवाटी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर सात स्थित कुआं खेड़ा में 10 मई को ओम प्रकाश सैनी की बेटी की शादी थी। उसमें खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लेकिन वह सभी घर में ही इलाज लेते रहे। शुक्रवार सुबह ज्यादा तबीयत खराब होने पर उदयपुरवाटी अस्पताल दिखाने आए। यहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। वहीं एएनएम जीएनएम की एक टीम बनाकर घटनास्थल पर भेजी गई है। फिलहाल स्थिति काबू में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूने लेकर जांच कर रही है। उदयपुरवाटी अस्पताल में एक दर्जन से ज्यादा चिकित्साकर्मियों की टीम मरीजों के इलाज में जुटी है। अस्पताल में करीब 41 मरीज उल्टी-दस्त के कारण भर्ती हैं।
दो दिन पहले भी फूड पॉइजनिंग से दो बहनों की हो गई थी मौत
झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौड़जी में भी दो दिन पहले फूड पॉइजनिंग के चलते दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। परिवार के 2 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, जिनका अभी भी झुंझुनू के खेतान अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।