एसीबी ASP ने बताया कि एसीबी मुख्यालय से हमारे पास शिकायत आई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि नए सोनोग्राफी सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा, पीसीपीएनडीटी ने 13 हजार रुपये और शराब की तीन महंगी बोतल रिश्वत के रूप में मांगी थी।
सीकर एसीबी ने झुंझुनूं सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ पीसीपीएनडीटी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरोपी संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। शर्मा नए सोनोग्राफी रजिस्ट्रेशन की एनओसी देने की एवज में रिश्वत मांग कर रहा था। शुक्रवार को एसीबी ने 13 हजार की रिश्वत लेते शर्मा को रंगे हाथों पकड़ा है।
महंगी शराब का शौकीन है आरोपी
विज्ञापन
एसीबी ASP ने बताया कि एसीबी मुख्यालय से हमारे पास शिकायत आई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि नए सोनोग्राफी सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा, पीसीपीएनडीटी ने 13 हजार रुपये और शराब की तीन महंगी बोतल रिश्वत के रूप में मांगी थी। टीम ने शराब की बोतल्स देकर शिकायत का सत्यापन किया। शुक्रवार को झुंझुनू में एएसपी राजेश जांगिड़ ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए टीम ने संदीप शर्मा को 13 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने आरोपी संदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।