फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः उदयपुर जिले में सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक)
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर जिले में शनिवार को एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने की घटना में कम से कम तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह उस वक्त हुई जब राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, थोबवाड़ा में बच्चे कक्षा में भाग लेने पहुंचे। यह स्कूल तलहटी में स्थित है और कल रात अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव हो गया था। 
विज्ञापन


खेरवाड़ा के थाना प्रभारी भंवर लाल ने कहा कि स्कूल की एक दीवार अचानक ढह गई जिसमें तीन बच्चे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले में शिकायत दर्ज कराई और मृतकों की पहचान मनीषा मीणा (10), अविनाश (8) और आयूष (5) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें