फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सड़क हादसे के शिकार युवक लगा रहे थे मदद की गुहार, तमाशबीन लेते रहे सेल्फी

Wed, 11 Jul 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर सेल्फी लेता युवक - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान के बाड़मेर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे का शिकार हुए तीन युवक दर्द से कराह रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन लोग उनकी मदद करने के बजाय मौके पर सेल्फी लेने लगे और वीडियो बनाने लगे। जिसकी वजह से तीनों युवकों की मौत हो गई। यह घटना चौहटन क्षेत्र के मिठड़ाऊ गांव के पास की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परमानंद (27), गेमराराम (30) और चंदाराम (30) नामक तीनों युवक गुजरात में एक सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरों की ठेकेदारी (लेबर कॉन्ट्रैक्टर्स) का काम करते थे। वो दो दिन पहले ही मजदूरों को काम पर रखने के लिए उन्हें लेने राजस्थान आए थे और मंगलवार को वो वापस गुजरात लौट रहे थे। इसी बीच मिठड़ाऊ गांव के पास एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे परमानंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गेमराराम और चंदाराम खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। 

चंदाराम लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और घटनास्थल पर सेल्फी लेते रहे और वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अगर समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने बस और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि गेमराराम अपने पीछे पत्नी और दो वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं, जबकि चंदाराम के परिवार में उनके माता-पिता समेत उनकी पत्नी और एक पांच महीने की बच्ची है। वहीं, पुलिस के मुताबिक परमानंद की अभी शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें