फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के सात रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी ने पुलिस और प्रशासन को तनाव में ला दिया है। लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमाण्डर करीम अंसारी ने राजस्थान को दहलाने की धमकी देकर एक बार फिर सुरक्षा एजेसियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


लश्कर-ए-तैयबा के कमाण्डर करीम अंसारी ने धमाकों की धमकी के पत्र में राजस्थान में 10 जुलाई को एक के बाद एक प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर धमाके करना लिखा है। पत्र के मुताबिक इसके दो दिन बाद पंजाब में 12 जून को धमाके किए जाएंगे।

धमाकों की धमकी का पत्र 30 जून को पंजाब के फिरोजपुर डीआरएम कार्यालय भेजा गया है। जिसमें पंजाब के प्रमुख शहर और धार्मिक स्थलों के साथ ही राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों को उड़ा देने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

Trending Videos

सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट

फिरोजपुर डीआरएम और पंजाब पुलिस की सूचना पर राजस्थान की खुफिया एजेसियां अलर्ट हो गई हैं। मार्च माह में राज्य में आईएम स्लीपिंग मॉडयूल का खुलासा होने पर जयपुर, जोधपुर और सीकर में छापा मारी हुई थी।

इसमें इंजीनियरिंग छात्रों के साथ ही अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारियां हुई। इतना ही नहीं गिरफ्तार आईएम के सरगना तहसीन अख्तर और वकास ने भी जयपुर और जोधपुर में पनाह ली थी।

राजस्थान इंटेलीजेंस के आला अधिकारियों ने जीआरपी, आरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को राजस्थान इंटेलीजेंस के निर्देश पर राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पहले भी आए हैं धमकी के पत्र

जीआरपी अजमेर एसपी किशन सहाय मीणा ने बताया कि राजस्थान इंटेलीजेंस की ओर से रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के संबंध में एक पत्र मिला है। जिसमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाडमेर, कोटा, अलवर व गंगानगर रेलवे स्टेशनों को निशाने पर होने की आशंका जाहिर की गई है।

स्टेशनों की सुरक्षा चौकस करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। पहले भी धमकी के पत्र आ चुके हैं। फिर भी सभी रेलवे स्टेशनों के साथ ही ट्रेन में भी जीआरपी जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें