फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पहली बार डॉक्टर ने ओपन हार्ट सर्जरी के बिना दो वॉल्व बदले

Tue, 15 Sep 2020 05:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

भारतीय मूल के 55 वर्षीय कनाडाई नागरिक के दिल के दो वॉल्व का बिना ओपन हार्ट सर्जरी के सफलतापूर्वक बदल दिए गए। जयपुर में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर रविंद्र सिंह राव के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन (टीएवीआई) और ट्रांसकैथेटर माइट्रल वॉल्व रिप्लेसमेंट (टीएमवीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तरह का यह एशिया का और भारत का पहला मामला है जब एक साथ दो वॉल्वों को बदला गया है।

विज्ञापन


डाक्टरों में मुताबिक दिल की कई बीमारियों से पीड़ित मरीज को अपनी दिनचर्या करने के साथ ही के  साथ ही थोड़ा सा काम करने पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हार्ट फेलियर  होने पर उन्हें चंडीगढ़ स्थित उनके गृहनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों वॉल्वों के सिकुड़ जाने से दवा काम नहीं कर रही थी। डॉक्टर इसके लिए केवल वॉल्व रिप्लेसमेंट की सलाह दे रहे थे। डॉ राव ने बिना ऑपरेशन किए टीएवीआई और टीएमवीआर के जरिये मरीजे के दोनों माइट्रल और एओर्टिक वाल्व को बदल दिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें