कृषि विभाग में दीवार फांदकर घुसा चोर
- फोटो : अमर उजाला
लालसोट रोड स्थित कृषि विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय के पीछे परिसर में स्थित आवासीय भवनों में 10 फीट ऊंचाई की दीवार व पेसिंग को कूदकर एक युवक चोरी की मंशा से परिसर में घुस गया। बताया जा रहा है कि कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पीछे की तरफ गए थे, इतने में ही उनको देखकर युवक इधर-उधर भागने लगा। लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा आवाज लगाने पर कार्यालय के अन्य स्टॉफ द्वारा उक्त युवक को मौके पर ही दबोच लिया।
घटना के बारे में दी गई सूचना
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय बावरिया पिता चंदाराम बावरिया निवासी चांदा का बताया। उसके उपरांत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कोतवाली पुलिस थाना दौसा को दूरभाष पर घटना के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया एवं पुलिस थाने ले गई। उक्त घटना को लेकर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दौसा पीसी मीणा ने पुलिस थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
कड़ी कानूनी कार्रवाई
मीणा ने बताया कि पूर्व में भी कृषि विभाग कार्यालय में चोरी हुई थी जिसमें कार्यालय के कई महत्वपूर्ण सामग्री को चुराकर ले गए थे। इसके संबंध में भी पुलिस थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। आज पकड़े गए युवक की संलिप्तता पूर्व की घटनाओं में भी नजर आ रही है। अतः उक्त युवक के खिलाफ नियम अनुसार कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जावे एवं कृषि विभाग कार्यालय परिसर से पूर्व में की गई चोरी के संबंध में भी खुलासा कर चोरी की गई सामग्री की बरामदगी की जावे।