सिरोही जिले की आबूरोड सदर पुलिस ने 14 महीने पहले किवरली गांव में एलएनटी के पीएंडएम डिपार्टमेंट में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने मोरथला निवासी अशोक कुमार पुत्र रमेशकुमार को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 21अगस्त 2022 को किवरली निवासी राजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह एलएंडटी कंपनी में सिक्योरिटी सुरपवाइजर हैं। बीती रात कोई अज्ञात चोर पीएंडएम डिपार्टमेंट का ताला तोड़कर इलेक्ट्रिक मोटर, वेल्डिंग मशीन, टूल बॉक्स, डीजे आर्मेसर समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामला की जांच शुरू की थी। करीब 14 महीने बाद पुलिस ने आरोपी चोर ने गिरफ्तार कर लिया है।