फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में मकान की दीवार ढही, सफाई कर रहे 3 भाइयों पर गिरी, हालत गंभीर

Mon, 29 May 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में तीन भाइयों पर दीवार गिर गई, तलबे के नीचे दबने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायलों का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में सोमवार को कंचनपुर थाना इलाके के ध्वजपुरा गांव में घर की सफाई कर रहे 3 भाइयों पर दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल भर्ती कराए गए महेश पुत्र लज्जाराम, ओमप्रकाश पुत्र हरिओम और करुआ पुत्र कप्तान सिंह के परिजनों ने बताया कि बीती रात बरसात के कारण घर में गंदगी हो गई थी। तीनों भाई दीवार के पास से गंदगी साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक भरभरा कर दीवार ढह गई। जिससे तीनों उसके नीचे दब गए। 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। निजी स्तर पर लोगों ने रेस्क्यू कर मलबे को साफ कर तीनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया है। तीनों भाइयों की हालत बेहद गंभीर हैं। उन्हें काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की शुरू
थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया है। दीवार के मलबे में दबने से 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और उपखंड प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तीनों घायल  बेहद गंभीर रूप से हुए है। जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें