फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 11केवी की लाइन से FRT कर्मचारी को लगा करंट, झुलसकर पोल से नीचे गिरा, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर

Mon, 29 May 2023 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड में एक FRT कर्मचारी फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर गया। लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड के गोमट गांव में बीती रात आए आंधी तूफान से बिजली विभाग के कई पोल गिरकर गए थे। सोमवार सुबह एफआरटी का कर्मचारी धन सिंह  11KV बिजली लाइन का फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान वह करंट लगने से झुलसकर नीचे आ गिरा। लोगों ने उसे पोकरण जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां, पोकरण जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। पोकरण पुलिस ने घायल और डिस्कॉम अधिकारियों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।  

कुछ माह पूर्व एक कार्मिक गवां चुका है जान
इससे कुछ महीने पहले पोकरण शहर में एफआरटी के कर्मचारी मुकेश माली की बिजली कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी  प्रशासन औ बिजली विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजामात नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें